बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : वसई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ 7 सितंबर को कई प्रमुख दलों का ‘हाईवे रोको आंदोलन’

Mumbai: Several major parties to hold a 'Highway Block Movement' against smart metering in Vasai on September 7th

मुंबई : (Mumbai) पालघर जिले के वसई तालुका में स्मार्ट मीटर की अनिवार्य सख्ती के खिलाफ 7 सितंबर को ‘हाईवे रोको आंदोलन’ (Highway Block Movement) किया जाएगा। यह आंदोलन मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाड फाटा (in front of KT Resort) सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इससे पहले इस विरोध के लिए ‘धड़क मोर्चा’ निकालने का फैसला किया गया था, लेकिन वसई विरार महानगरपालिका के महापौर आजीव पाटिल (Vasai Virar Municipal Corporation Mayor Ajeev Patil) के पत्र के बाद अब इसके स्वरूप में बदलाव कर इसे सभी राजनीतिक दलों के समर्थन से ‘हाईवे रोको आंदोलन’ का रूप दे दिया गया है।

इस सर्वदलीय आंदोलन को क्षेत्र के कई प्रमुख राजनैतिक दलों के शीर्ष पदाधिकारियों का समर्थन मिला है। इसमें बहुजन विकास आघाडी के महापौर आजीव पाटिल के साथ शिवसेना (Uddhav) के जिला प्रमुख प्रथमेश राऊत, इंडियन नेशनल कांग्रेस महाराष्ट्र के महासचिव डॉ. दिनेश कांबले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जयेंद्र पाटिल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शेरु वाघ मुख्य रूप से शामिल हैं। इन सभी नेताओं के हस्ताक्षर वाला एक आधिकारिक पत्र महावितरण के अधीक्षक अभियंता (Navghar East, Vasai) को भेजा गया है, जिसमें उनसे मांग की गई है कि वे आंदोलनकारियों का निवेदन स्वीकार करने के लिए खुद आंदोलन स्थल पर उपस्थित रहें। इसके साथ ही इस आंदोलन की प्रतियां मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय, मांडवी पुलिस स्टेशन, हाईवे अथॉरिटी और पालघर जिला अधिकारी को भी सुरक्षा और उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए भेज दी गई हैं।