बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आदिवासी छात्रों की भूख हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त

Mumbai: Bombay High Court takes a tough stand on the hunger strike by tribal students

एक भी छात्र की जान नहीं जानी चाहिए: कोर्ट
राज्य सरकार को मेडिकल देखभाल के निर्देश
मुंबई : (Mumbai)
बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने नासिक समेत महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे आदिवासी छात्रों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड (Chief Justice Ravindra Ghuge and Justice Gautam Ankhad) की पीठ ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे एक भी व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए। राज्य सरकार छात्रों की सेहत को लेकर उचित कदम उठाए और उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल उपलब्ध कराए। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

नासिक में 13 दिन से भूख हड़ताल
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अशोक कवाडू मेश्राम (retired police officer Ashok Kavadu Meshram) की ओर से वकील रमेश दुबे-पाटिल ने जनहित याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान उन्होंने बताया कि नासिक सिविल अस्पताल के पास आदिवासी छात्र पाहुल पावरा पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वह आदिवासी आश्रम स्कूलों और हॉस्टलों की खराब स्थिति समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। राज्य के अन्य इलाकों में भी आदिवासी छात्र भूख हड़ताल कर रहे हैं।

सरकार ने उठाए गए कदमों की जानकारी दी
राज्य के एडवोकेट जनरल डॉ. मिलिंद साठे (State Advocate General Dr. Milind Sathe) ने पीठ को बताया कि सरकार पहले ही इस मामले में कई कदम उठा चुकी है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास मंत्री, संबंधित अधिकारियों और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की है। सरकार आदिवासी छात्रों की स्थिति को लेकर गंभीर है और प्रभावित इलाकों में आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

जनहित याचिका में गंभीर घटनाओं का हवाला
याचिका में आदिवासी आश्रम स्कूलों और हॉस्टलों की व्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर घटनाओं का उल्लेख किया गया है। इसमें अमरावती के एक आदिवासी आश्रम स्कूल में भोजन के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने और फूड पॉइजनिंग से एक छात्र की मौत का दावा किया गया है। ठाणे जिले के शाहपुर स्थित टेम्बा आश्रम स्कूल (Temba Ashram School in Shahpur) में एक हेल्पर पर 22 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप भी याचिका में लगाया गया है।