बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : दुर्घटना जांच ब्यूरो ने एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की

New Delhi: Aircraft Accident Investigation Bureau releases preliminary report on Air India Phuket-Delhi flight incident

नई दिल्ली : (New Delhi) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) (Aircraft Accident Investigation Bureau) ने 4 अगस्त को हुई एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान (Air India’s Phuket-Delhi flight) से जुड़ी घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट के पायलट की जांच में साइकोएक्टिव पदार्थ की पुष्टि हुई है।

एएआईबी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना के मामले में विमान के मुख्य पायलट की मन:प्रभावी पदार्थ संबंधी जांच रिपोर्ट ‘‘निगेटिव नहीं’’ आई है। जांच एजेंसी (The investigative agency) ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) (डीजीसीए) से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा गया है।

एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार चार अगस्त को एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट अचानक 300 फ़ीट नीचे आ गई थी। इस घटना के बाद हुए पुष्टि करने वाला ड्रग टेस्ट में पायलट के जांच रिपोर्ट का नतीजा साइकोएक्टिव पदार्थ के लिए ‘गैर-नकारात्मक’ आया है।

एएआईबी ने बताया कि डीजीसीए से उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है। अंतिम रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी। एएआईबी ने कहा कि तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है। जांच एजेंसी ने कहा कि एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली (Air India Phuket-Delhi flight) उड़ान के मुख्य पायलट के मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि होना गंभीर चिंता का विषय है।

उल्लेखनीय है कि इस घटना में 20 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हो गए थे। एयर इंडिया ने शुरू में ऊंचाई कम होने की वजह टर्बुलेंस (हवा के झोंके) को बताया था, लेकिन विमान बनाने वाली कंपनी की रिपोर्ट से पता चला कि विमान के ग्रीन, ब्लू और येलो सिस्टम में हाइड्रोलिक प्रेशर (hydraulic pressure issues in the aircraft’s Green, Blue, and Yellow systems) की दिक्कतों की वजह से लगभग चार सेकंड के लिए एलिवेटर और एलिरॉन कंट्रोल काम नहीं कर रहे थे।