
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बरेली के सीएमओ कार्यालय से कुलदीप को पकड़ा
बरेली : (Bareilly) फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच (Delhi Crime Branch) ने शनिवार को बरेली में कार्रवाई करते हुए सीएमओ कार्यालय में तैनात आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप (Kuldeep—an outsourced computer operator) को गिरफ्तार किया। टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।
बताया जा रहा है कि कुलदीप दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया का काम संभालता था। आरोप है कि ईएनटी विभाग (ENT department) से जुड़े कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किया गया।
क्राइम ब्रांच अब प्रमाण पत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल की जा सकती है।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह (CMO Dr. Vishram Singh) ने बताया कि कंप्यूटर में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच कंप्यूटर ऑपरेटर को अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी। मामले में आगे की तस्वीर पूछताछ और जांच के बाद साफ होगी।
