बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत

Mumbai: 'Mirzapur: The Movie' Opens Strong at the Box Office on Day 1

मुंबई : (Mumbai) लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा में रही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म ने पहले ही दिन दमदार शुरुआत की है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की इस फिल्म ने हिंदी में 27.85 करोड़ रुपये और तेलुगु में 26 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई 28.11 करोड़ रुपये रही। अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी (Ali Fazal, Divyenndu, and Pankaj Tripathi) स्टारर यह फिल्म लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आई है।

फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता नजर आ रहा है। कई जगहों पर हाउसफुल शो और दर्शकों के उत्साह ने इसकी ओपनिंग को और मजबूत किया है। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के लिए पहले दिन का यह कलेक्शन फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को दर्शाता है। फेस्टिवल वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिलने की उम्मीद है, ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और इजाफा हो सकता है।

फिल्म में अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar) इसके निर्माता हैं, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।