बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : पर्यूषण पर्व पर बांद्रा टर्मिनस-पलिताना के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Mumbai: Superfast special train to run between Bandra Terminus and Palitana for Paryushan festival

मुंबई : (Mumbai) पर्यूषण पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और पलिताना (Bandra Terminus and Palitana) के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल-इंदौर (Mumbai Central-Ahmedabad and Mumbai Central-Indore) के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के फेरों का भी विस्तार किया गया है।

6 सितंबर को बांद्रा से रवाना होगी ट्रेन

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Vineet Abhishek, Chief Public Relations Officer of Western Railway) के अनुसार, ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस-पलिताना सुपरफास्ट स्पेशल 6 सितंबर, रविवार को शाम 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.25 बजे पलिताना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09024 पलिताना-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 7 सितंबर, सोमवार को रात 8 बजे पलिताना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, बोटाद, ढोला, सोनगढ़ और सीहोर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे।

मुंबई-अहमदाबाद और इंदौर स्पेशल के फेरे बढ़े

पश्चिम रेलवे ने तीन अन्य विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई है। ट्रेन संख्या 09087 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल अब 25 नवंबर तक और 09088 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 26 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल 29 नवंबर तक और 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 30 नवंबर तक चलेगी। वहीं 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल का परिचालन 27 नवंबर तथा 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का परिचालन 28 नवंबर तक बढ़ाया गया है।

आईआरसीटीसी पर बुकिंग शुरू

ट्रेन संख्या 09023 समेत विस्तारित फेरों वाली सभी विशेष ट्रेनों की बुकिंग यात्री आरक्षण प्रणाली (Passenger Reservation System) (PRS) काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की पूछताछ वेबसाइट पर उपलब्ध है।