बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Tehran : ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइल से हमला

Tehran: US missile strikes Iranian oil tanker

तेहरान : (Tehran) फारस की खाड़ी में खार्ग द्वीप के पास एक छोटे ईरानी तेल टैंकर (Iranian oil tanker) को शनिवार अमेरिकी सेना की मिसाइल ने निशाना बनाया। फिलहाल, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू और ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज़ के अनुसार, घटना खार्ग द्वीप से करीब छह नॉटिकल मील दूर हुई। तसनीम ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि लंगर डाले हुए टैंकर पर अमेरिकी सेना की ओर से दागे गए करीब चार प्रोजेक्टाइल लगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद टैंकर के क्रू मेंबर्स को जहाज से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थानीय सूत्रों ने दावा किया कि घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

अधिकारियों की ओर से फिलहाल टैंकर को हुए नुकसान की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। संबंधित एजेंसियां घटना की परिस्थितियों और नुकसान की सीमा की जांच कर रही हैं।

फिलहाल, अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस कथित मिसाइल हमले पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए टैंकर पर हमले से जुड़ी जानकारी को फिलहाल ईरानी मीडिया और स्थानीय सूत्रों के दावे के रूप में देखा जा रहा है।

खार्ग द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। यह देश के प्रमुख कच्चे तेल निर्यात टर्मिनलों में शामिल है और ईरान के समुद्री तेल निर्यात का बड़ा हिस्सा यहीं से संचालित होता है। इसी रणनीतिक महत्व के कारण फारस की खाड़ी में किसी भी सैन्य गतिविधि का असर क्षेत्रीय तेल आपूर्ति और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ने की आशंका रहती है।