
जयपुर : (Jaipur) प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत देश में करीब हर चौथा खाता निष्क्रिय है, जबकि 5.72 करोड़ से अधिक खातों में कोई राशि जमा नहीं है। सूचना के अधिकार (Right to Information) (RTI) के तहत मिले जवाब में यह जानकारी सामने आई है। 12 अगस्त, 2026 तक देश में पीएमजेडीवाई के कुल 59,03,74,907 खाते थे, जिनमें कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा थी। आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ की ओर से दायर आवेदन के जवाब में विभाग ने बताया कि कुल खातों में 32.89 करोड़ खाते महिलाओं (including transgender account holders) और 26.14 करोड़ खाते पुरुषों के हैं।
