बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Mumbai: Big news for travelers going to Konkan

मध्य रेल चलाएगा 34 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेनें
मुंबई : (Mumbai)
गणपति उत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेल ने 34 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus) (LTT) और मडगांव के बीच चार आरक्षित ट्रेन सेवाएं तथा पनवेल और चिपलूण के बीच 30 अनारक्षित मेमू सेवाएं शामिल हैं।

एलटीटी-मडगांव के बीच चार सेवाएं

ट्रेन संख्या 01003 एलटीटी-मडगांव स्पेशल 16 और 19 सितंबर 2026 को सुबह 7.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होकर उसी दिन रात 11.45 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01004 मडगांव-एलटीटी स्पेशल 15 और 18 सितंबर को शाम 4 बजे मडगांव से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली में होगा।

पनवेल-चिपलूण के बीच 30 मेमू सेवाएं

ट्रेन संख्या 01159 पनवेल-चिपलूण मेमू स्पेशल 10 से 14 सितंबर और 18 से 27 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3.20 बजे पनवेल से रवाना होकर रात 10.20 बजे चिपलूण पहुंचेगी। इस अवधि में कुल 15 सेवाएं चलेंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01160 चिपलूण-पनवेल मेमू स्पेशल उक्त तिथियों में सुबह 9 बजे चिपलूण से रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे पनवेल पहुंचेगी। इसकी भी 15 सेवाएं होंगी। ये मेमू ट्रेनें 15 से 17 सितंबर के बीच नहीं चलेंगी।

पनवेल से चिपलूण के बीच इन सेवाओं का ठहराव पेण, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजाडी, विन्हेरे, दीवानखवटी, कलंबणी बुद्रुक, खेड़ और अंजनी में होगा। इन ट्रेनों में 8 कार मेमू रेक होंगे।

8 सितंबर से आरक्षण

ट्रेन संख्या 01003 के लिए आरक्षण 8 सितंबर 2026 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट (IRCTC website) पर शुरू होगा। मध्य रेल के इस फैसले से गणपति उत्सव के दौरान मुंबई और कोंकण के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।