बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : एसटी के खजाने में 66 करोड़ की बढ़ोतरी

Mumbai: ST treasury increased by Rs 66 crore

31 अगस्त को एक दिन में 45 करोड़ की टिकट बिक्री
पहली बार मासिक आय 1,000 करोड़ के पार
मुंबई : (Mumbai)
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (Maharashtra State Road Transport Corporation) (ST) की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। परिवहन मंत्री एवं एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक द्वारा लगातार की जा रही समीक्षा बैठकों और अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बाद अगस्त महीने में एसटी के राजस्व में जुलाई की तुलना में 66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजस्व बढ़ाने के लिए सुझाई गई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से एसटी के घाटे का प्रमाण भी कम होने लगा है। मंत्री प्रताप सरनाईक ने विश्वास जताया है कि आने वाले कुछ महीनों में एसटी अपने चालू घाटे को भरने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।

स्थानीय यात्रियों की मांग के अनुसार बदले बसों के रूट और समय
एसटी के कुल यात्रियों में 85 प्रतिशत से अधिक यात्री 100 किलोमीटर के भीतर यात्रा करते हैं। ऐसे में प्रत्येक डिपो के लिए अपने क्षेत्र के यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसों का संचालन करना महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ वर्षों में लंबी दूरी की अपेक्षाकृत कम लाभदायक बस सेवाओं पर अधिक जोर दिए जाने के कारण कई मार्गों पर यात्रियों की संख्या और आय की तुलना में परिचालन खर्च अधिक हो रहा था। इससे एसटी के घाटे में वृद्धि हो रही थी। मंत्री सरनाईक द्वारा पिछले महीने की गई समीक्षा में इस स्थिति पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया था।

नौकरीपेशा, किसान, विद्यार्थी और वरिष्ठ नागरिकों पर फोकस
अगस्त से एसटी के प्रत्येक डिपो ने यात्रियों की वास्तविक उपलब्धता और यात्रा की मांग के आधार पर समय-सारणी में बदलाव शुरू किया। ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा के समय को ध्यान में रखते हुए बस फेरियों का नियोजन किया गया। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार, धार्मिक यात्राओं, मेलों और स्थानीय स्तर पर भीड़ वाले दिनों को ध्यान में रखते हुए संबंधित मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाएं भी बढ़ाई गईं।

31 अगस्त को एक दिन में 45 करोड़ की रिकॉर्ड टिकट बिक्री
रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की बढ़ी संख्या और किए गए परिवहन नियोजन का सीधा असर एसटी की कमाई पर दिखाई दिया। 31 अगस्त को एसटी ने एक ही दिन में 45 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री दर्ज की। यह एसटी के इतिहास में एक दिन में दर्ज किया गया अब तक का सर्वाधिक राजस्व बताया गया है। वर्तमान में एसटी को प्रतिदिन औसतन 34 से 35 करोड़ रुपये की आय होती है। इसके मुकाबले 31 अगस्त को करीब 10 करोड़ रुपये अधिक आय हुई।

पहली बार मासिक आय 1,000 करोड़ के पार
अगस्त महीने में एसटी ने पहली बार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का मासिक राजस्व हासिल किया है। एसटी प्रशासन को उम्मीद है कि आय में बढ़ोतरी का यह सिलसिला जारी रहा तो अगले दो से तीन महीनों में चालू घाटे को कम करने में बड़ी मदद मिल सकती है। एसटी के परिवहन नियोजन में अब ‘जहां यात्री, वहां एसटी की फेरी’ की नीति पर जोर दिया जा रहा है। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां बस फेरियों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जबकि कम यात्री वाले अपेक्षाकृत अनुत्पादक मार्गों की समीक्षा की जा रही है।