
नागपुर : (Nagpur) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की वरिष्ठ सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) ने मराठा आरक्षण विवाद से सही ढंग से नहीं निपटने और संवदेनहीनता दिखाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की तीखी आलोचना की है। सुले ने गुलाबराव पाटिल के बयान के मद्देनजर फडणवीस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उनसे ‘अपने मंत्रियों को नियंत्रित करने’ का आग्रह किया। उन्होंने सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। रविवार को एक कार्यक्रम के लिए नागपुर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर सरकार के रवैये की आलोचना की। उन्होंने मराठा कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) के चल रहे आंदोलन पर चिंता व्यक्त की और सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया।
