
कानपुर : (Kanpur) रूस में नौकरी करने गए कानपुर निवासी इंजीनियर चंदन गुप्ता (Chandan Gupta, an engineer from Kanpur) को कथित तौर पर रूसी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Prime Minister Narendra Modi and Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) से पति की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है।
मॉस्को में अपने 10 वर्षीय बच्चे के साथ रह रहीं स्नेहा ने (Sneha, who resides in Moscow with their 10-year-old child) वीडियो जारी कर बताया कि देर रात करीब 12 बजे रूसी पुलिस उनके पति को अपने साथ ले गई। इसके बाद से उन्हें चंदन के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया जाए।स्नेहा ने आशंका जताई है कि उनके पति को जबरन रूसी सेना (Russian army) में भेजा जा सकता है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर चंदन को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।
स्नेहा के मुताबिक, वह भारतीय दूतावास (Indian Embassy) के लगातार संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक उन्हें पति के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। रूसी भाषा की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें वहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी (Deputy Commissioner of Police (South) Deependra Nath Chaudhary) ने कहा कि पुलिस को फिलहाल ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि ऐसा कोई मामला है तो उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
