बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : सत्य निकेतन हादसे में मजदूर ठेकेदार गिरफ्तार

New Delhi: Labor contractor arrested in Satya Niketan incident

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली के सत्य निकेतन (Delhi’s Satya Niketan) में बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने मजदूर ठेकेदार सानोज कुमार को उत्तर प्रदेश के कासगंज (labor contractor Sanoj Kumar from Kasganj, Uttar Pradesh) से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि हादसे से करीब 10 दिन पहले बिल्डिंग में मरम्मत और निर्माण का काम शुरू हुआ था। बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के बराबर करने के लिए करीब तीन ट्रक मलबा डाला गया था।

दुकान के लिए हटाई गई थी दीवार

पुलिस के अनुसार हादसे वाले दिन ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के लिए जगह बनाने के लिए एक दीवार हटाई गई थी। बेसमेंट में पहले से भारी मात्रा में मलबा होने के बीच दीवार हटने से इमारत की संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और बिल्डिंग ढह गई। पुलिस निर्माण कार्य से जुड़ी सुरक्षा और अनुमति की भी जांच कर रही है।

PG संचालक समेत तीन गिरफ्तार

मामले में PG संचालक शुधांशु लवनीश (PG operator, Sudhanshu Lavneesh) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने अगस्त 2025 में हादसे वाली बिल्डिंग की चार मंजिलें 1.05 लाख रुपये मासिक किराये पर ली थीं। उसे इमारत की जर्जर हालत की जानकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने का आरोप है। पुलिस पहले ही महेश गुप्ता को गिरफ्तार कर चुकी है।

तीनों आरोपी दो दिन की पुलिस कस्टडी में

सानोज कुमार, शुधांशु लवनीश और महेश गुप्ता (Sanoj Kumar, Sudhanshu Lavneesh, and Mahesh Gupta) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां तीनों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस अब निर्माण कार्य, बिल्डिंग की स्थिति और हादसे की असली वजह की जांच कर रही है।