बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Dombivli : डोंबिवली डॉक्टर पिटाई मामले में 1832 पेज की चार्जशीट दाखिल

Dombivli: 1,832-page charge sheet filed in doctor assault case

डोंबिवली : (Dombivli) शास्त्री नगर अस्पताल (Shastri Nagar Hospital) में डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में कल्याण पुलिस ने घटना के 65 दिन बाद बुधवार को 1832 पेज का आरोप पत्र (1,832-page charge sheet) दाखिल किया है। मामले में शिवसेना (शिंदे) के नगरसेवक रमेश म्हात्रे समेत रमेश पवार, प्रमोद निकम, अक्षय करांडे और साधना करांडे (corporator Ramesh Mhatre, along with Ramesh Pawar, Pramod Nikam, Akshay Karande, and Sadhana Karande) को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में 32 गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज समेत इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्य शामिल हैं। डीसीपी अतुल झेंडे के अनुसार, 6 जुलाई को कल्याण-डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक महिला को उचित इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए नगरसेवक रमेश म्हात्रे अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उन्होंने डॉ. वैभव सालुंखे और डॉ. श्रुति बाविस्कर के साथ गाली-गलौच और मारपीट की तथा नर्सिंग स्टाफ के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब कल्याण कोर्ट (Kalyan Court) में मामले की सुनवाई शुरू होगी। वहीं, राज्य सरकार (state government) द्वारा आरोपियों की जमानत को चुनौती दिए जाने से म्हात्रे की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं।