बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : एमएमआरडीए ने मुंबई एयरपोर्ट के पास अवैध धार्मिक स्थल को अवैध घोषित किया

Mumbai: MMRDA declares illegal religious site near Mumbai Airport illegal

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (Maharashtra Metropolitan Region Development Authority) (MMRDA) ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास बने धार्मिक स्थल को जांच के बाद अनधिकृत घोषित करते हुए उसे हटाने और गिराने का निर्देश दिया है। अथॉरिटी के अनुसार निर्माण के लिए आवश्यक प्लानिंग, बिल्डिंग और अन्य वैधानिक मंजूरियां नहीं ली गई थीं।

एमएमआरडीए के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एयरपोर्ट की जमीन के आसपास बने धार्मिक ढ़ाचे और अन्य अनधिकृत निर्माण की शिकायतों के बाद मामले की जांच की गई। जांच में ढांचे और अन्य निर्माण से संबंधित आवश्यक आधिकारिक अनुमति नहीं मिलने की बात सामने आई। इसके बाद एमएमआरडीए ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Mumbai International Airport Limited) (MIAL) को औपचारिक नोटिस जारी कर ढांचे को हटाने के निर्देश दिया है।

एमएमआरडीए ने एयरपोर्ट के आसपास के संवेदनशील क्षेत्र को अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण से मुक्त रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। यह ढांचा टर्मिनल-2 के अलावा वीआईपी मूवमेंट, टैक्सी पार्किंग और अन्य महत्वपूर्ण एयरपोर्ट सुविधाओं के लिए बाधक बताया जा रहा है । अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे जैसे संवेदनशील क्षेत्र के आसपास बिना मंजूरी के निर्माण से सुरक्षा, यातायात और एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे क्षेत्रों में निर्माण और भूमि उपयोग को लेकर विशेष नियामकीय प्रावधान लागू होते हैं।

पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया (Former BJP MP Kirit Somaiya) ने आज ढांचे को तत्काल हटाने के साथ-साथ इसके निर्माण के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एमएमआरडीए और एमआईएएल से संबंधित मैनेजिंग ट्रस्टियों तथा अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

एमएमआरडीए और स्थानीय पुलिस प्रशासन अब ढांचे को हटाने की प्रक्रिया से जुड़े सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों के बीच समन्वय के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।