बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : परिणीति चोपड़ा की नई मिस्ट्री सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: Trailer of Parineeti Chopra's new mystery series "Shaak: Trust No One" released

मुंबई : (Mumbai) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shaak: Trust No One) जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें परिणीति के साथ ताहिर राज हुसैन, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, सुमित व्यास और हर्लिन सेठी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रेनसिल डी’सिल्वा के निर्देशन (Directed by Rensil D’Silva) में बनी इस सीरीज का निर्माण फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी नौ साल पहले अस्पताल से नवजात बेटी चोरी हो जाती है।

ट्रेलर की शुरुआत परिणीति के किरदार से होती है, जो अपनी बच्ची की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प लेती है, लेकिन एक रात अस्पताल से उसकी बेटी के गायब होने के बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। बेटी को खोजने की कोशिश में वह लगातार कई सवालों और रहस्यों के बीच फंसती चली जाती है। कहानी में यह भी रहस्य बना हुआ है कि क्या वह मानसिक रूप से टूट चुकी है या फिर किसी बड़ी साजिश का शिकार हुई है।

सीरीज के ट्रेलर में डर, भावनात्मक संघर्ष, धोखे और रहस्य की कई परतें देखने को मिलती हैं। बेटी की तलाश में मां का सफर कहानी को लगातार रोमांचक बनाए रखने का वादा करता है। ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का निर्देशन रेनसिल डी’सिल्वा ने किया है और यह सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।