बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mokvi, China : जूनियर पुरुष एशिया कप : मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचा भारत

Mokvi, China: Junior Men's Asia Cup – India defeats Malaysia 3-1 to reach the final for the fourth consecutive time

मोक्वी, चीन : (Mokvi, China) गत चैंपियन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 3-1 से हराकर एएचएफ जूनियर पुरुष एशिया कप 2026 (AHF Junior Men’s Asia Cup 2026) के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत अब लगातार चौथी बार खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है।

भारत की जीत में कप्तान और ड्रैग फ्लिकर अनमोल एक्का (drag-flicker Anmol Ekka) ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए और टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। अनमोल फिलहाल टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं।गोलकीपर विवेक लाकड़ा (Goalkeeper Vivek Lakra) भी भारत की जीत के नायक रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कई शानदार बचाव किए और 53वें मिनट में मलेशिया को मिले पेनल्टी स्ट्रोक को भी बेहतरीन अंदाज में रोककर भारत की बढ़त कायम रखी।

भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अजीत यादव ने शुरुआती दो मिनट में दो बार गोल करने के मौके बनाए। भारत को पहले क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन मलेशियाई गोलकीपर अम्स्यार मोहामद आदिब ने शानदार बचाव करते हुए टीम को संकट से बाहर रखा। पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। भारत ने 16वें मिनट में मिले चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर खाता खोला। कप्तान अनमोल एक्का ने जोरदार और नीची ड्रैग फ्लिक लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

मलेशिया ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन विवेक लाकड़ा और भारतीय रक्षापंक्ति ने लगातार उसके हमलों को नाकाम किया। तीसरे क्वार्टर में लाकड़ा ने शानदार डबल सेव किया। इस दौरान भारत को दो बार 10 खिलाड़ियों के साथ भी खेलना पड़ा, लेकिन मलेशिया इसका फायदा नहीं उठा सका।चौथे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त मजबूत की। 51वें मिनट में सुखविंदर ने शानदार मूव को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके दो मिनट बाद लाकड़ा ने पेनल्टी स्ट्रोक रोककर मलेशिया को वापसी का मौका नहीं दिया।

54वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। मलेशिया ने वीडियो रेफरल लिया, लेकिन रेफरल गंवा दिया और पेनल्टी कॉर्नर बरकरार रहा। अनमोल ने एक बार फिर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी।अंतिम मिनटों में मलेशिया ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन लाकड़ा और भारतीय डिफेंस (Lakra and the Indian defense) ने मजबूती से मुकाबला किया। 58वें मिनट में लाकड़ा ने एक और शानदार डाइव लगाकर गोल बचाया। हालांकि, मैच खत्म होने से 24 सेकंड पहले मलेशिया को आठवां पेनल्टी कॉर्नर मिला और एम राहुल ने गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया। इसके बाद भारत ने कोई गलती नहीं की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

चार बार की लगातार चैंपियन बनने की कोशिश कर रही भारतीय टीम का फाइनल में सामना पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारत अब तक छह बार एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब जीत चुका है।