बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Shimla : एआई के ‘80 के दशक’ में पहुंचा हिमाचल का सियासी कुनबा, नेताओं ने साझा कीं रेट्रो तस्वीरें

Shimla: Himachal’s political fraternity enters the ‘80s via AI; leaders share retro-style photos

शिमला : (Shimla) अगर आज के हिमाचल (Himachal) के नेता अचानक 1980 के दशक में नजर आने लगें तो तस्वीर कुछ ऐसी ही होगी। सोशल मीडिया पर चल रहे 80 के दशक के रेट्रो ट्रेंड ने (80s retro trend) हिमाचल के सियासी गलियारों में भी दस्तक दे दी है। एआई की मदद से तैयार तस्वीरों में नेता पुराने दौर के कपड़ों, हेयर स्टाइल और अंदाज में नजर आ रहे हैं। कई नेताओं ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा की हैं, वहीं कुछ ने एआई की जगह अपने पुराने दिनों की असली तस्वीरें निकालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। आम लोग भी इस ट्रेंड में शामिल होकर अपनी तस्वीरों को 80 के दशक के अंदाज में साझा कर रहे हैं। देशभर में चल रहे इस ट्रेंड में अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी शामिल हुए हैं।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh) ने अपनी पत्नी के साथ एआई से तैयार 80 के दशक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर को कई हजार लाइक मिल चुके हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपनी दिवंगत पत्नी सिमी अग्निहोत्री (Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri also shared a photo with his late wife, Simmi Agnihotri) के साथ तस्वीर साझा की है। एआई से तैयार इस तस्वीर में दोनों को 80 के दशक के अंदाज में दिखाया गया है।

सुक्खू सरकार में मंत्री यादविंदर गोमा और कांग्रेस विधायक आरएस बाली ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया है। दोनों ने 80 के दशक के अंदाज में तैयार एआई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। कांग्रेस के धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने इस ट्रेंड को अलग अंदाज में अपनाया और 1980 के दशक की अपनी वास्तविक तस्वीर साझा की। इसी तरह भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार, भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने अपने परिवार के साथ 80 के दशक के अंदाज में तैयार एआई तस्वीरें साझा की हैं।

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी 80 के दशक से प्रेरित अपनी एआई तस्वीर साझा की है। उनकी तस्वीर को 40 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, शिमला के लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप और कांगड़ा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी इस ट्रेंड में शामिल हुए हैं। इन नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 80 के दशक के लुक वाली तस्वीरें साझा की हैं।

विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर (Leader of the Opposition Jai Ram Thakur) ने इस चलन को अलग अंदाज दिया। उन्होंने एआई से तस्वीर तैयार करवाने के बजाय 1980 के दशक की अपनी वास्तविक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में वह युवा नजर आ रहे हैं और उन्होंने स्वेटर के साथ ब्लेजर पहन रखा है।

एआई से तैयार की जा रही इन तस्वीरों में मौजूदा तस्वीरों को 1980 के दशक के फैशन और सौंदर्यबोध के अनुरूप बदला जा रहा है। पुरुषों के कपड़ों, बालों की शैली और तस्वीरों के रंग-रूप में उस दौर की झलक दिखाई जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इस ट्रेंड को लेकर खासा उत्साह है। राजनीतिक नेताओं के साथ आम लोग भी अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं या एआई की मदद से मौजूदा तस्वीरों को 80 के दशक के अंदाज में बदलकर पोस्ट कर रहे हैं। इससे सोशल मीडिया पर पुराने दौर के फैशन और यादों की एक नई तरह से वापसी देखने को मिल रही है।