
12 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तीन चरणों में मिलेगी विलंब शुल्क में छूट
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) ने वर्ष 2026-27 के लिए ‘श्री गणेशोत्सव 2026’ के तहत नागरिकों को संपत्ति कर के भुगतान में विशेष छूट देने की योजना शुरू की है। यह योजना तीन चरणों में लागू की जाएगी। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने की अपील की है।
पहला चरण : 12 से 20 सितंबर
12 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक थकबाकी सहित चालू संपत्ति कर की पूरी राशि एकमुश्त जमा करने पर बकाया राशि पर लगाए गए 100 प्रतिशत विलंब शुल्क को माफ किया जाएगा।
दूसरा चरण : 21 से 28 सितंबर
21 सितंबर से 28 सितंबर तक थकबाकी सहित चालू कर की पूरी राशि के साथ विलंब शुल्क की 25 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर बकाया राशि पर लगाए गए विलंब शुल्क में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
तीसरा चरण : 29 सितंबर से 5 अक्टूबर
29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक थकबाकी सहित चालू कर की पूरी राशि और विलंब शुल्क की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर बकाया राशि पर लगाए गए विलंब शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Corporation administration) ने नागरिकों से निर्धारित अवधि में संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान कर विलंब शुल्क माफी का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। मनपा ने कहा है कि समय पर कर का भुगतान करने से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलेगी और महानगरपालिका के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
मनपा की जनसंपर्क अधिकारी प्राजक्ता कुलकर्णी (Municipal Corporation’s Public Relations Officer Prajakta Kulkarni) ने नागरिकों से गणेशोत्सव के अवसर पर घोषित इस विशेष योजना का लाभ उठाने और महानगरपालिका के साथ सहयोग करने का आह्वान किया है।
