
बलिया : (Ballia) दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स डायलॉग 2026 (BRICS Dialogue 2026 held in Delhi) में उत्तर प्रदेश की युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधान स्मृति सिंह (Smriti Singh) ने सहभागिता कर जिले का मान बढ़ाया है। वह शनिवार को उत्तर प्रदेश से इस संवाद में एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुईं और ब्रिक्स देशों से आए विदेशी प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर भारत तथा ग्रामीण भारत का पक्ष रखने का अवसर प्राप्त किया।
संवाद के दौरान स्मृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास (women’s empowerment, rural development, education, health, youth leadership, sanitation, and social development) जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने ग्रामीण भारत में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किया।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत स्तर से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाली स्मृति सिंह महिला सशक्तिकरण और मेंसट्रूअल हाइजीन मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें विलेज पैड गर्ल के नाम से पहचान मिली है। स्मृति सिंह ने कहा कि “ब्रिक्स डायलॉग जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज, महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को वैश्विक प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मेरे लिए गौरव का विषय है।”
स्मृति सिंह ने कहा कि “ब्रिक्स डायलॉग जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज, महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को वैश्विक प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मेरे लिए गौरव का विषय है।”
