बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : जरांगे की मांगों पर सरकार सकारात्मक

Mumbai: Government positive on Jarange's demands

प्रवीण दरेकर बोले- 15 में से 12 मांगें मानीं, मुंबई मार्च स्थगित करें जरांगे
मुंबई : (Mumbai)
भाजपा नेता प्रवीण दरेकर (BJP leader Praveen Darekar) ने कहा कि राज्य सरकार मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे (leader Manoj Jarange) की मांगों को लेकर सकारात्मक है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने 15 में से 12 मांगें मान ली हैं, जबकि बाकी मांगों पर भी विचार किया जा रहा है। दरेकर ने जरांगे से मुंबई मार्च स्थगित कर सरकार से बातचीत जारी रखने की अपील की।

दरेकर ने कहा कि मराठा समाज (Maratha community) की मांगें गंभीर हैं और सरकार लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है। उनके अनुसार कुछ मांगें कानूनी अड़चनों से जुड़ी हैं, जिनका समाधान निकालने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के सभी नेता मराठा समाज की मांगों के साथ हैं और सरकार आगे भी बातचीत के लिए तैयार है।

जरांगे के मुंबई आने के फैसले पर दरेकर ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है और सरकार को मुंबई आने पर आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने गणेशोत्सव का हवाला देते हुए कहा कि आंदोलन के कारण मुंबई के प्रमुख त्योहार पर किसी तरह का असर नहीं पड़ना चाहिए।