बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : गुजरात में दूषित जल पर खरगे बोले- ‘हर घर जल’ के दावे दूषित पानी में बह गए

New Delhi: Kharge on contaminated water in Gujarat – Claims of ‘Har Ghar Jal’ washed away in contaminated water

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने एक अखबार में गुजरात में दूषित जल के दावों को लेकर प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए तंज कसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ (Prime Minister Narendra Modi’s claims of ‘Har Ghar Jal’) के दावे दूषित पानी में बह गए हैं।

खरगे ने शनिवार को एक्स पर कहा कि गुजरात में दशकों से भाजपा की सरकार है, लेकिन नौ में से 10 पानी के नमूने पीने लायक नहीं पाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वर्ष 2004 में ‘सुजलाम-सुफलाम’ योजना का (‘Sujalam-Sufalam’ scheme) प्रचार किया गया था, लेकिन आज भी गुजरात की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यही दावे ‘जल जीवन मिशन’ (‘Jal Jeevan Mission’) तक पहुंच गए। उन्होंने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि गुजरात सरकार के वर्ष 2022 में किए गए 100 प्रतिशत नल कनेक्शन के दावे की भी पोल खुल गई है और करीब 14 लाख घर आज भी पानी का इंतजार कर रहे हैं।

खरगे ने अहमदाबाद जिले के धोलका (Dholka area of ​​Ahmedabad district) में दूषित पानी को लेकर सामने आई खबर का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि पिछले सप्ताह ही दूषित पानी पीने के चलते कैंसर से 54 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र में राजकोट और जामनगर (Rajkot and Jamnagar in Saurashtra) जैसे इलाके भी आज तक पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि कच्छ-सौराष्ट्र के किसान सूखे की समस्या से जूझ रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर गुजरात की जनता को वर्ष 2047 के ‘विकसित भारत’ (‘Viksit Bharat’) का सपना दिखाने और पिछले 28 वर्षों में केवल प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता को वास्तविक समस्याओं से निजात दिलाने के बजाय झूठा प्रचार और रंगीन तस्वीरें दिखाकर उसकी आंखों में धूल झोंकी गई है।