बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Dhaka : बांग्लादेश में सड़क हादसा, चार की मौत, आठ घायल

Dhaka: Four killed, eight injured in Bangladesh road accident

ढाका: (Dhaka) बांग्लादेश के चटगांव (Chittagong, Bangladesh) के करनाफुली में एक शादी समारोह से घर लौटते समय एक वैन और मिनी बस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। दो लोगों की घटनास्थल पर और दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

ढाका ट्रिब्यून (Dhaka Tribune) की रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा रविवार तड़के करीब दो बजे चटगांव-कॉक्स बाजार हाइवे पर करनाफुली के कॉलेज बाजार इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन शाह अमानत पुल पार करने के बाद तेज गति से यू-टर्न ले रही थी, तभी वह विपरीत दिशा से आ रही मिनी बस से टकरा गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार रात चटगांव शहर के अग्रबाद में एक कम्युनिटी सेंटर में मिमताह की बड़ी बहन की शादी हुई थी। समारोह के बाद परिवार के कई सदस्य और रिश्तेदार मिनी बस से कॉक्स बाजार के ईदगाह लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

मरने वालों की पहचान नियाज मोर्शेड (22), उनकी छोटी बहन मिमताह (17), उनके मामा मो. फिरदौस आलम (55) और मिनी बस ड्राइवर मो. मुन्ना के तौर पर हुई है। चारों कॉक्स बाजार के ईदगाह इलाके (Eidgah area of ​​Cox’s Bazar) के रहने वाले हैं। घायलों में से सात लोगों को चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। करनाफुली थाना प्रभारी नूर अहमद ने बताया कि हादसे के बाद वैन को ज़ब्त कर लिया गया है, लेकिन उसका ड्राइवर और सहायक घटनास्थल से भाग गए।