बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : नेपाल के बाढ़ विस्थापित परिवारों को हर महीने मिलेगी 15 हजार रुपये सहायता राशि

Kathmandu: Flood-displaced families in Nepal will receive 15,000 rupees per month in aid

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से विस्थापित हुए लोगों को सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जा रही है। रविवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्थायी आवास बनने तक मकान किराए और अन्य जरूरी खर्चों के प्रबंधन के लिए आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया गया।

संचार मंत्री विक्रम तिमिल्सिना ने बताया कि चार सदस्यों तक के परिवार को हर महीने 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा परिवार में प्रत्येक सदस्य के लिए 2 हजार रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। अगर कोई परिवार यह आर्थिक सहायता नहीं लेना चाहता है, तो सरकार स्थायी आवास बनने तक उसके लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने का विकल्प भी देगी।

मंत्री तिमिल्सिना (Minister Timilsina) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि इस संबंध में आवश्यक विवरण जुटाने के लिए सभी संबंधित स्थानीय तहों में फॉर्म भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ से हुए शुरुआती नुकसान और क्षति का आकलन पूरा कर चुकी है, जबकि विस्तृत जरूरतों का मूल्यांकन अभी किया जा रहा है। इसके आधार पर जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर पुनर्निर्माण और पुनर्स्थापना के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।