बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मेट्रो लाइन-9 फेज-2 के संचालन की दिशा में अहम कदम

Mumbai: A significant step towards the operationalization of Metro Line 9 Phase 2

15 से 25 सितंबर तक सुबह 6:30 बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा
मुंबई : (Mumbai)
मेट्रो लाइन-9 फेज-2 को यात्री सेवा के लिए शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Maha Mumbai Metro Operation Corporation Limited) (MMMOCL) द्वारा सिग्नलिंग और मेट्रो ट्रेनों की आवश्यक तकनीकी जांच एवं परीक्षण किए जाएंगे। इन परीक्षणों के लिए 15 से 25 सितंबर 2026 तक विशेष सुबह का परिचालन ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते मेट्रो लाइन 2ए, लाइन 7 और लाइन 9 फेज-1 पर यात्री सेवाएं इस अवधि में सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगी।

सिग्नलिंग सॉफ्टवेयर का होगा परीक्षण

MMMOCL के अनुसार, लाइन-9 फेज-2 की स्पीड ट्रायल के लिए आवश्यक सिग्नलिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध हो गया है। अब नए चरण को मौजूदा लाइन-9 फेज-1, लाइन 2ए और लाइन 7 के नेटवर्क से सुरक्षित एवं सुचारु रूप से जोड़ने के लिए सिग्नलिंग प्रणाली का परीक्षण और प्रमाणीकरण किया जाएगा।

चारकोप डेपो से होगा तकनीकी संचालन

इस प्रक्रिया के तहत चारकोप डेपो स्थित ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (Operations Control Center) (OCC) के माध्यम से सिग्नलिंग सॉफ्टवेयर का नियंत्रित माइग्रेशन और परीक्षण किया जाएगा। चूंकि मौजूदा मेट्रो लाइनों पर नियमित यात्री सेवाएं संचालित होती हैं, इसलिए इन महत्वपूर्ण तकनीकी परीक्षणों को यात्री सेवा शुरू होने से पहले निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।

यात्रियों से सहयोग की अपील

MMMOCL ने यात्रियों से अपील की है कि 15 से 25 सितंबर के बीच मेट्रो लाइन 2ए, 7 और लाइन 9 फेज-1 पर सेवाएं सुबह 6:30 बजे से शुरू होने को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। निगम ने कहा कि यह अस्थायी परिचालन बदलाव लाइन-9 फेज-2 को सुरक्षित और सुचारु रूप से शुरू करने के लिए आवश्यक परीक्षणों को पूरा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।