बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए केंद्र ने 142 नए वृद्धाश्रम किए मंजूर

New Delhi: The Central Government has approved 142 new old-age homes to ensure a dignified life for the elderly

2.88 लाख से अधिक को मिली देखभाल सुविधा
नई दिल्ली : (New Delhi)
केंद्र सरकार (Central Government) ने देशभर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा, कल्याण और गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित करने के लिए 142 नए वरिष्ठ नागरिक गृह (वृद्धाश्रम) मंजूर किए हैं। अब तक 2.88 लाख से अधिक बुजुर्गों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य जांच और फिजियोथेरेपी जैसी अनिवार्य सहायता सेवाओं से लाभान्वित किया जा चुका है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने, रोजमर्रा की देखभाल उपलब्ध कराने और उन्हें स्वतंत्र जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए बहुआयामी कदम उठाए जा रहे हैं। नए स्वीकृत वरिष्ठ नागरिक गृहों से उन वृद्धजनों को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय मिलेगा, जिन्हें पारिवारिक या सामाजिक स्तर पर देखरेख की आवश्यकता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत (Sudhansh Pant) ने रविवार को बताया कि बुजुर्गों की गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए देशभर में 228 विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के जरिए 4.91 लाख से अधिक लाभार्थियों को कवर किया गया और लगभग 23.93 लाख निःशुल्क सहायक जीवन उपकरण वितरित किए गए।

पंत के अनुसार, गरीबी रेखा से नीचे (Below Poverty Line) (BPL) और अल्प आय वर्ग के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, कान की मशीन (हियरिंग एड्स), छड़ी (वॉकिंग स्टिक) और चश्मा प्रदान किए गए हैं। इन उपकरणों के मिलने से बुजुर्गों को रोजमर्रा की आवाजाही और संवाद में बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रपति द्वारा ‘सीनियर सिटीजंस वेलफेयर पोर्टल’ (Senior Citizens Welfare Portal) शुरू किया गया है। यह पोर्टल वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी सरकारी योजनाओं, अधिकारों और सुविधाओं की सटीक जानकारी देने वाला साझा मंच बन चुका है। सचिव ने कहा कि मंत्रालय का उद्देश्य सुलभ स्वास्थ्य व संस्थागत देखभाल के जरिए बुजुर्गों को स्वावलंबी और सुरक्षित परिवेश प्रदान करना है।