
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ( भाजपा) ने भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथित ‘मोहब्बत की दुकान’ (“shop of love”) में भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा है और पार्टी नेताओं से जुड़े मामलों पर राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं।
मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सांसद बांसुरी स्वराज (MP Bansuri Swaraj) ने कहा कि राहुल गांधी एक ओर देश के युवाओं, छात्रों और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करते हैं, लेकिन जब उनकी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के गंभीर आरोप लगते हैं तो उनकी आवाज क्यों नहीं उठती।
उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Chief Minister Harish Rawat) के निजी सहायक से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के दौरान पूर्व और वर्तमान पी ए से जुड़ी संपत्तियों की जांच हुई। स्वराज ने दावा किया कि बरामद संपत्तियां ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकारों की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल बताया।
भाजपा सांसद ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (former Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) के पूर्व ओएसडी की भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (Chhattisgarh Public Service Commission examination) परीक्षा में पेपर लीक से जुड़े इस मामले ने भर्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
बांसुरी स्वराज ने हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती को लेकर सामने आए कथित कमीशनखोरी के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजनीतिक संरक्षण और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप सामने आते हैं, तो राहुल गांधी इस पर चुप क्यों रहते हैं।
उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि जब वह युवाओं के भविष्य और बेरोजगारी की बात करते हैं, तो अपनी ही पार्टी के नेताओं से जुड़े भर्ती घोटालों और कथित राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर जवाब क्यों नहीं देते।
