
‘Bappa.org’ अभियान में शामिल होने की अपील
कल्याण-डोंबिवली : (Kalyan-Dombivli) गणेशोत्सव से जुड़ी परंपराओं, यादों और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल रूप में संरक्षित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार (Cultural Affairs Department of the Maharashtra Government) के सांस्कृतिक कार्य विभाग ने ‘Bappa.org’ डोंबिवली महानगरपालिका ने शहरवासियों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस मंच के माध्यम से नागरिक अपने घर और सार्वजनिक गणेशोत्सव से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो, पारंपरिक रीति-रिवाज, सजावट और बप्पा से जुड़ी पारिवारिक व स्थानीय कहानियां साझा कर सकेंगे।
हर परिवार की अपनी परंपरा
केडीएमसी (KDMC) के अनुसार, गणेशोत्सव केवल बड़े सार्वजनिक मंडलों तक सीमित नहीं है। शहर के प्रत्येक परिवार, सोसायटी और मोहल्ले में बप्पा की स्थापना और उत्सव मनाने की अपनी अलग परंपरा और कहानी है। इस पहल के माध्यम से महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले गणेशोत्सव की विविध परंपराओं का डिजिटल दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।
फोटो से कर सकेंगे सहभागिता
‘बप्पा डॉट ऑर्ग’ पर सहभागिता की प्रक्रिया सरल रखी गई है। नागरिक एक फोटो और गणेशोत्सव से जुड़ी कुछ पंक्तियां साझा कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद आधिकारिक ‘सांस्कृतिक संरक्षक प्रमाणपत्र’ (‘Cultural Guardian Certificate’) प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी केडीएमसी ने दी है। मनपा आयुक्त अभिनव गोयल ने नागरिकों से कल्याण-डोंबिवली की गणेशोत्सव परंपराओं और बप्पा से जुड़ी यादों को महाराष्ट्र के डिजिटल सांस्कृतिक संग्रह का हिस्सा बनाने की अपील की है।
