
मैं उनसे कभी नहीं मिला: आदित्य ठाकरे
मुंबई : (Mumbai) दिशा सालियान की मौत (death of Disha Salian) के मामले में सीबीआई जांच के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे (Shiv Sena (UBT) leader Aaditya Thackeray) ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उनका उनसे कोई परिचय था। आदित्य ने आरोप लगाया कि पिछले करीब छह वर्षों से राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से उनका नाम इस मामले से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे चरित्र हनन की कोशिश बताते हुए कहा कि इन दावों के समर्थन में कोई तथ्य या सबूत नहीं है।
‘अफवाहों के बजाय तथ्यों पर बात’
आदित्य ठाकरे ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उनका उनसे कोई परिचय था। उन्होंने कहा कि लगातार चल रही अफवाहों और चर्चाओं के बीच वह केवल तथ्यों की बात करना चाहते हैं। आदित्य ने आरोप लगाया कि राजनीतिक मकसद और व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते उनका नाम इस मामले से जोड़ा जा रहा है।
‘मीडिया ट्रायल से तथ्य नहीं बदलते’
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि टेलीविजन बहस और मीडिया ट्रायल से तथ्य नहीं बदल सकते। उन्होंने जांच एजेंसियों से आधिकारिक जांच को आगे बढ़ने देने की अपील की। आदित्य ने कहा कि जांच बिना राजनीतिक हस्तक्षेप और किसी भी तरह के दबाव के निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच को दुर्भावनापूर्ण चर्चाओं और चरित्र हनन के प्रयासों से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।
