बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : तिलक नगर की 15 मंजिला इमारत में आग

Mumbai: Fire in 15-storey Tilak Nagar building

33 लोगों का रेस्क्यू, किसी के घायल होने की सूचना नहीं
मुंबई : (Mumbai)
तिलक नगर इलाके (Tilak Nagar area) में बुधवार शाम एक 15 मंजिला इमारत की चौथी मंजिल स्थित कमरे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में इमारत में मौजूद 33 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर छत पर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

चौथी मंजिल के कमरे में लगी आग
बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड (BMC’s Mumbai Fire Brigade) के अनुसार, आग की सूचना शाम 7:15 बजे मिली। घटना बिल्डिंग नंबर 110, बी विंग, रोड नंबर 13, आर.एस. मणि कैफे के पास की है। आग ग्राउंड प्लस 15 मंजिला इमारत की चौथी मंजिल स्थित कमरा नंबर 402 में लगी। आग से कमरे की बिजली की वायरिंग, विद्युत उपकरण, सीलिंग, लकड़ी का फर्नीचर और दस्तावेज प्रभावित हुए। सूचना मिलते ही दमकल के साथ पुलिस, बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस तथा बीएमसी वार्ड और बिल्डिंग एंड फैक्ट्री विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

46 मिनट में आग पर काबू
दमकलकर्मियों ने एक छोटी लाइन का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दो दमकलकर्मियों ने ब्रीदिंग अपरेटस (बीए सेट) पहनकर कमरे के अंदर जाकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अनुसार, रात 8:01 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई। इस दौरान इमारत में मौजूद 33 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर छत पर पहुंचाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।