बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Chhatrapati Sambhajinagar : जरांगे ने 20 दिन बाद तोड़ा अनशन

Chhatrapati Sambhajinagar: Jarange ends hunger strike after 20 days

मराठा समुदाय की स्वीकार सभी मांगें पूरी करेगी सरकार: सीएम फडणवीस
छत्रपति संभाजीनगर : (Chhatrapati Sambhajinagar)
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 20 दिन से अनशन पर बैठे मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल (Maratha leader Manoj Jarange Patil) ने अपना अनशन आखिरकार तोड़ दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा है कि सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे की 13 में से 12 मांगें स्वीकार कर ली हैं। सरकार इन सभी मांगों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बाकी एक मांग को लेकर कानूनी अड़चन की जानकारी जरांगे को दी जा चुकी है।

12 मांगें स्वीकार, एक पर कानूनी अड़चन
फडणवीस ने यह बात छत्रपति संभाजीनगर में ‘हैदराबाद मुक्ति संग्राम दिवस’ (‘Hyderabad Liberation Struggle Day’) के कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने जरांगे के भूख हड़ताल खत्म करने के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार या मराठा आरक्षण से जुड़ी उपसमिति की ओर से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे।

तीन महीने में कार्रवाई की चेतावनी
मनोज जरांगे ने गुरुवार सुबह 20 दिन से चल रही अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर तीन महीने के भीतर मराठा आरक्षण से जुड़ी उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को मुंबई तक ले जाएंगे।