
छत्रपति संभाजीनगर : (Chhatrapati Sambhajinagar) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) chief and former Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने गुरुवार को कहा कि दिशा सालियान की मौत (Disha Salian death case) के मामले को लेकर उनके परिवार के खिलाफ चरित्र हनन का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, यदि यह नहीं रुका तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।पत्रकारों के सवाल पर ठाकरे ने कहा, मामले से हमारा कोई संबंध नहीं है। आदित्य ठाकरे भी यह कह चुके हैं। उन्होंने कहा, यदि इस तरह के आरोप लगातार लगाए जाते हैं तो कोई कब तक बर्दाश्त करेगा? हम चुप रहे, क्योंकि विशेष जांच दल (Special Investigation Team) (एसआईटी) मामले की जांच कर रही थी। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशा की मौत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी
