
कन्नूर : (Kannur) केरलम के कन्नूर (Kannur, Kerala) में अवैध रूप से रहकर शहर के एक स्पा में काम करने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नाजमा अख्तर (40), तस्लीमा खातून (25), मोयना खातून (29) और नसरी बीबी (28) (Nazma Akhtar (40), Taslima Khatun (25), Moyna Khatun (29), and Nasri Bibi (28)) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ अवैध प्रवासी कन्नूर के ओडेनपरम्बु इलाके (Odenparambu area of Kannur) में स्थित एक किराए के मकान में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अदालत से तलाशी वारंट हासिल किया और मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को महिलाओं के पास से बांग्लादेश में जारी पहचान पत्र मिले। इसके अलावा उनके पास से फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेज (Indian identity documents) भी बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दस्तावेजों के आधार पर उनके भारत में रहने की स्थिति की जांच की जा रही है।
