बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : टीआईएफएफ 2026 में छाई रिची मेहता की ‘फूलन’

Mumbai: Richie Mehta's "Phoolan" shines at TIFF 2026

मुंबई : (Mumbai) टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (Toronto International Film Festival) (TIFF) 2026 में भारतीय फिल्म ‘फूलन’ का विश्व प्रीमियर शानदार प्रतिक्रिया के साथ हुआ। रिची मेहता (Richie Mehta) द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को महोत्सव के प्रतिष्ठित ‘स्पेशल प्रेजेंटेशन’ सेक्शन में प्रदर्शित किया गया। 16 सितंबर को आयोजित प्रीमियर शो में 2000 से अधिक दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म के प्रदर्शन के बाद खड़े होकर तालियां बजाईं और कलाकारों व निर्माताओं की सराहना की।

फिल्म का प्रीमियर टोरंटो के प्रसिद्ध प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में आयोजित किया गया, जहां दर्शकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और कई लोग इसकी कहानी तथा प्रस्तुति से भावुक नजर आए। कार्यक्रम के दौरान रिची मेहता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि फिल्म ने दर्शकों पर वही प्रभाव छोड़ा, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। प्रीमियर के बाद फिल्म को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

डाकू से विधायक बनीं फूलन देवी (MLA Phoolan Devi) के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्माण नमः पिक्चर्स के बैनर तले शारीन मंत्री केडिया, किशोर अरोरा, कंवल कोहली और रिची मेहता ने किया है। अमेजन प्राइम वीडियो की यह ओरिजिनल फिल्म ‘आई, फूलन देवी: द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन’ (I, Phoolan Devi: The Autobiography of India’s Bandit Queen) पर आधारित है। फिल्म में स्नेहा कुमारी मुख्य भूमिका में हैं। टीआईएफएफ में विश्व प्रीमियर के बाद यह हिंदी एक्शन-ड्रामा प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।