
चेन्नई : (Chennai) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (Tamil Nadu Chief Minister Joseph Vijay) 28 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी देने वाली योजना शुरू करेंगे। ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ (‘Thaimaman Thanga Mothiram’) नाम की इस योजना के तहत 22 जून से सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चे भी लाभ के पात्र होंगे। ऐसे बच्चों को योजना का लाभ पहले की तारीख से दिया जाएगा। हालांकि, चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा (Madurantakam and Dharapuram assembly) सीटों पर इस योजना को लागू करने की इजाजत राज्य सरकार को नहीं मिली है। इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।
