बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Patna : पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया

Patna: Patna Civil Court receives bomb threat, premises evacuated

पटना : (Patna) पटना सिविल कोर्ट (Patna Civil Court) को शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस ने एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया और न्यायालय का कामकाज रोक दिया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

धमकी भरे ई-मेल में सिविल कोर्ट के सभी भवनों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। सूचना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया और परिसर में मौजूद लोगों तथा कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। पुलिस की ओर से धमकी वाले ई-मेल की भी जांच की जा रही है। इसके माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संदेश कहां से और किस माध्यम से भेजा गया।

टाउन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी-1) राजेश कुमार ने बताया कि ई-मेल के जरिए पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम न्यायालय परिसर की तलाशी ले रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि धमकी के बाद फिलहाल सिविल कोर्ट का कामकाज प्रभावित है और सुरक्षा जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।