बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ulhasnagar : उल्हासनगर के विकास आराखड़े में गंभीर खामियां

Ulhasnagar: Serious Flaws in Ulhasnagar's Development Plan

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर शहर के ४ अप्रैल २०१३ को स्वीकृत विकास आराखड़े (Ulhasnagar city development plan—approved on April 4, 2013) में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने का मामला महासभा में उठा है। आरोप है कि बिना वास्तविक स्थल निरीक्षण के तैयार किए गए आराखड़े में हनुमान नगर क्षेत्र (Hanuman Nagar area) को पूरी तरह बाहर रखा गया, जबकि महानगरपालिका सीमा से बाहर स्थित म्हारळ ग्राम पंचायत (Mharal Gram Panchayat) के क्षेत्र को इसमें शामिल कर लिया गया। नगरसेविका दुर्गा रॉय (Corporator Durga Roy) द्वारा मामला उठाए जाने के बाद महानगरपालिका प्रशासन में हलचल मच गई है।

कर देने के बावजूद आराखड़े से बाहर हनुमान नगर

महासभा में दुर्गा रॉय ने बताया कि हनुमान नगर के निवासी नियमित रूप से उल्हासनगर महानगरपालिका को संपत्ति कर का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद विकास आराखड़े में क्षेत्र का समुचित उल्लेख नहीं होने से भविष्य में यहां के नागरिकों के लिए सड़क, पेयजल, नालियां और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के नियोजन में दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

मनपा सीमा से बाहर का क्षेत्र आराखड़े में शामिल

मामले में दूसरी बड़ी विसंगति म्हारळ ग्राम पंचायत क्षेत्र को लेकर बताई गई है। म्हारळ महानगरपालिका (Mharal Gram Panchayat area) की सीमा से बाहर है और वहां के नागरिक ग्राम पंचायत को कर का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद इस क्षेत्र को उल्हासनगर के विकास आराखड़े में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। नगरसेविका ने इस पूरी विसंगति की जांच कर आवश्यक सुधार करने की मांग की।

आयुक्त ने शासन को रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए उल्हासनगर महानगरपालिका की आयुक्त मनीषा आव्हाळे (Ulhasnagar Municipal Commissioner Manisha Avhale) ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन स्तर पर मामले की जांच और विकास आराखड़े में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।