
मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले में मुंबई-बैंगलोर हाईवे पर नवले ब्रिज (Navale Bridge on the Mumbai-Bangalore Highway in Pune district) के पास बीती रात ब्रेक फेल होने पर एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बीती रात करीब एक बजे सातारा से मुंबई की ओर जा रहे कंटेनर का पुणे में भुमकर ब्रिज के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर कंटेनर ने 3 से 4 दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। शवों को बाहर निकाला गया। आधी रात हुए इस हादसे की वजह से मुंबई-बैंगलोर हाईवे (Mumbai-Bangalore Highway) पर कुछ देर के लिए गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई, जिससे बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
