बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : रत्नागिरी में गौरी-गणपति विसर्जन के दौरान दो डूबे, एक की मौत

Mumbai: Two drown, one dead during Gauri-Ganpati immersion in Ratnagiri

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले (Ratnagiri district, Maharashtra) के संगमेश्वर तहसील के माभाले इलाके में बीती रात गौरी-गणपति के विसर्जन के दौरान नदी में दो लोग डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गई। इस घटना की छानबीन संगमेश्वर पुलिस स्टेशन (Sangameshwar police station) की टीम कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि शनिवार को माभाले इलाके में स्थित नदी में गौरी-गणपति का विसर्जन किया जा रहा था। गौरी -गणपति का विसर्जन करने के लिए शनिवार देर शाम पुरुषोत्तम घड़शी और उनके बेटे प्रज्वल घड़शी नदी में उतरे। मानसून के कारण नदी में पानी का बहाव तेज था। पानी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं होने के कारण दोनों अचानक पानी में डूबने लगे। पिता-पुत्र को पानी में डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और नदी में उतरकर पुरुषोत्तम घड़शी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद स्थानीय युवकों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और प्रज्वल को भी पानी से बाहर निकाला। प्रज्वल को तत्काल चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में उसकी मौत हो गई । इस घटना की छानबीन की जा रही है।