बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला डीन पद से निलंबित

Mumbai: Professor Suryanarayan Dula suspended from his post as Dean in connection with IIT Bombay student suicide case

मुंबई : (Mumbai) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) (IIT) पवई, बॉम्बे के डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को कैंपस के हॉस्टल में छात्र साहिल वाकोड़ा की आत्महत्या के मामले को लेकर छात्रों की ओर से जारी विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

आत्महत्या करने वाले छात्र साहिल वाकोड़ा के परिवार की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में डूला को आरोपित बनाया गया है। मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र साहिल आईआईटी पवई के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक के दूसरे वर्ष में पढ़ रहा था। शुक्रवार शाम वह अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। यह मिड-सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी एक घटना के कुछ घंटे बाद हुई थी। इसके बाद मृतक छात्र के पिता ने पवई पुलिस स्टेशन में आईआईटी संस्थान के प्रशासन पर उत्पीडऩ और जाति-आधारित भेदभाव के आरोप लगाए गए हैं। इसी आधार पर संस्थान के डीन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार रात मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। मामले की जांच असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (Assistant Commissioner of Police) (डिटेक्शन) के नेतृत्व में की जा रही है।

संस्थान के अनुसार 18 सितंबर को हुई मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान साहिल वाकोड़े को रीक्षा हॉल में मोबाइल फोन पर प्रश्नपत्र को चैटजीपीटी पर अपलोड करते हुए पाया गया था। डूला संबंधित कोर्स के इंस्ट्रक्टर थे और परीक्षा के दौरान निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छात्र को बिना अनुमति स्मार्टफोन रखने और उसका इस्तेमाल करने के लिए रोका तथा मामले की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद छात्र को समझाया गया और उस कार्रवाई न करने का भरोसा गया था। लेकिन इसके बाद छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी।

इस घटना के विरोध में छात्रों ने आईआईटी पवई कैंपस परिसर (IIT Powai campus) में विरोध प्रदर्शन किया था और संस्थान के प्रशासन को डीन के निलंबन सहित १८ मांगों का ज्ञापन दिया था। साथ ही मृतक छात्र के पिता ने पवई पुलिस स्टेशन में संस्थान के डीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। इसी आधार पर संस्थान ने आज डीन को निलंबित कर दिया है। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।