बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज

Mumbai: Title Song of 'Yeh Prem Mol Liya' Released

आयुष्मान-शरवरी की केमिस्ट्री बनी खास
मुंबई : (Mumbai)
सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का पहला गाना और टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत यह फिल्म प्यार, शादी, रिश्तों और भारतीय संस्कृति की भावनाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई। पारिवारिक-रोमांटिक कहानी है। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को हाल ही में मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में एक खास कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया।

टाइटल ट्रैक को श्रेया घोषाल और निहाल तौरो (Shreya Ghoshal and Nihal Tauro) ने अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने की लॉन्चिंग के मौके पर हिमेश रेशमिया ने लाइव प्रस्तुति भी दी। गीत में प्रेम और रिश्तों की भावनाओं के साथ पारिवारिक माहौल को खूबसूरती से पेश किया गया है।

गाने के वीडियो में आयुष्मान खुराना और शरवरी (Ayushmann Khurrana and Sharvari) शादी के जश्न के बीच नजर आते हैं। पारिवारिक उत्सव और रिश्तों की गर्माहट से भरा यह गीत राजश्री प्रोडक्शंस की पारिवारिक फिल्मों की पहचान को भी दर्शाता है। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सतीश शाह जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म के जरिए वह एक बार फिर प्रेम, परिवार और भारतीय संस्कारों से जुड़ी कहानी लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।