बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : अंसारी के बयान की भाजपा ने की कड़ी निंदा

New Delhi: BJP strongly condemns Ansari's statement

कहा- कांग्रेस बनी ‘मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’
नई दिल्ली : (New Delhi)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (Vice President Hamid Ansari) के हाल ही में हिन्दू राष्ट्रवाद को देश के लिए खतरा बताये जाने संबंधी बयान की कड़ी निंदा करते हुए आज कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह ‘मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’ हो चुकी है।

भाजपा के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (Rajya Sabha MP Dr. Sudhanshu Trivedi) ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अति वामपंथ में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, “देश के संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति किस प्रकार से अपने अंतर्मन के भावों और कांग्रेस के मनोभावों को अभिव्यक्त करते हैं, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण सामने आया है।

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (Former Vice President Hamid Ansari) साहब ने वर्ष 2019 में लिखी गई एक किताब को उद्धृत करते हुए कहा कि बकौल नेहरू जी, उनके लिए (देश के समक्ष) कम्युनिज्म उतना बड़ा खतरा नहीं है, जितना हिंदू राष्ट्रवाद। यानी, हामिद अंसारी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी तरह मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।”

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति द्वारा नेहरू के संदर्भ में कम्युनिज्म और हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर की गई टिप्पणी कांग्रेस की वर्तमान विचारधारा पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा, “वामपंथ एक खतरा था, नेहरू ये मानते थे और नेहरू का संदर्भ वो लेकर आए। ये खुलासा करने के लिए मैं हामिद अंसारी साहब को बधाई देता हूं। और आज की कांग्रेस तो अति वामपंथ में जा चुकी है। यानी, वो कम्युनिज्म में गोता लगा चुके हैं।

आज ये भी स्पष्ट हो गया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की बातों में जो कुछ भी दिखाई पड़ता है, इसकी कहानी खानदानी है।” भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की वर्तमान राजनीतिक शैली पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेस आज वास्तविक सृजनात्मकता और दृष्टि के अभाव में लाफ्टर शो से स्टैंडअप कॉमेडी और स्टैंडअप कॉमेडी से अश्लीलता की ओर बढ़ गई है। मुझे लगता है कि कांग्रेस को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 2 जून 2023 को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में प्रेस क्लब में दिए गए बयान का भी उल्लेख किया जिसमें राहुल गांधी ने मुस्लिमों को ‘पूरी तरह सेक्युलर’ बताया था। भाजपा नेता ने केरलम् में कांग्रेस के इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन को लेकर भी सवाल उठाए और मुस्लिम लीग के ऐतिहासिक संदर्भ का उल्लेख किया। उन्हाेंने कहा, “कांग्रेस आज जिस नीचाई पर है, 140 वर्षों में कभी इससे नीचे नहीं गई।

इसलिए राहुल गांधी की करतूतों और कारगुजारियों की घोर भर्त्सना करते हुए मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने सिर्फ संसद की गरिमा नहीं गिराई, सिर्फ नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा नहीं गिराई, बल्कि अपनी पार्टी के साथ-साथ अपने परिवार की गरिमा को भी गिराया है।”