बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : जयराम रमेश का महंगाई पर मोदी सरकार पर तंज

New Delhi: Jairam Ramesh taunts Modi government on inflation

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Congress General Secretary Jairam Ramesh) ने आरोप लगाया कि देश में खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद मोदी सरकार महंगाई पर चुप है। उन्होंने कहा कि दाल, मसाले, खाद्य तेल और प्याज के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रमेश ने सरकार से महंगाई पर तत्काल सख्त कदम उठाकर आम जनता को राहत देने की मांग की है।

रमेश ने सोमवार को एक्स पर पिछले एक महीने में मसालों की कीमतों में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का दावा किया। उन्होंने कहा कि छोटी इलायची 4,000 रुपये से बढ़कर 4,400 रुपये, बड़ी इलायची 2,400 से 2,800 रुपये, जीरा 360 से 400 रुपये और जावित्री 2,500 से बढ़कर 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

उन्होंने कहा कि अरहर दाल 100 रुपये से बढ़कर 130 रुपये, चना दाल 70 से 100 रुपये और उड़द दाल 120 से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसी तरह सरसों तेल 190 रुपये से बढ़कर 210 रुपये और सफोला तेल 240 से बढ़कर 280 रुपये प्रति लीटर होने का दावा किया।

रमेश ने कहा कि जून से सितंबर के बीच प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 29.50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 53.78 रुपये प्रति किलो हो गई। उन्होंने इसे करीब 82.3 फीसदी की बढ़ोतरी बताते हुए कहा कि महंगाई के कारण गरीब परिवारों के घरों में दाल और जरूरी खाद्य सामग्री पहुंच से बाहर हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अनियंत्रित महंगाई पर तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए।