बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले की जांच जारी, हॉस्टल से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन

Mumbai: Investigation into IIT Bombay student suicide case continues; ceiling fans to be removed from hostels

मुंबई : (Mumbai) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे (IIT Bombay student Sahil Wakode) की आत्महत्या मामले की पुलिस गहन छानबीन सीसीटीवी की मदद से कर रही है। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से संस्थान प्रशासन ने हॉस्टल के कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाने का काम मंगलवार से शुरु कर दिया है।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि साहिल वाकोडे हॉस्टल नंबर 4 (Sahil Wakode was found dead in his room at Hostel No. 4) स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए थे । साहिल की मौत के मामले में सीसीटीव फुटेज जांच की एक अहम कड़ी बन गई है। क्राइम ब्रांच की टीम एग्जाम हॉल से लेकर हॉस्टल तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना से पहले साहिल की गतिविधियों का पूरा क्रम सामने आ सके।

घटना वाले दिन दोपहर करीब 12.30 से 12.45 बजे के बीच एग्जाम हॉल की सीसीटीवी फुटेज में साहिल की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई थीं। परीक्षा खत्म होने में करीब 15 मिनट बाकी थे, जब साहिल अपनी जेब में कुछ देखने के लिए नीचे झुकते दिखाई दिए। इसके बाद वहां मौजूद एक प्रोफेसर उन्हें अन्य छात्रों से अलग ले गए।

एग्जाम हॉल से बाहर निकलने के बाद साहिल कैंपस में जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए। इसके बाद दोपहर करीब 1.25 बजे वह हॉस्टल स्थित अपने कमरे में दाखिल हुए। जांच के मुताबिक, इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले। पुलिस अब एग्जाम हॉल, कैंपस और हॉस्टल की सीसीटीवी फुटेज को आपस में जोडक़र घटना से पहले की पूरी टाइमलाइन तैयार करने में जुटी है।

इस मामले में सोमवार, 21 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने छात्रों की मांगों के बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स (Professor Suryanarayana Doolla from the post of Dean of Student Affairs) के पद से हटा दिया है। वहीं, साहिल के पिता की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने एग्जाम से जुड़े प्रोफेसर और सुपरवाइजर सूर्यनारायण डूला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सही तथ्यों तक पहुंचने के लिए ही सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है ।