बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सूखे के संकट में किसानों के खेतों तक पहुंचे पदाधिकारी, नुकसान का लें जायजा : सुनेत्रा पवार

Mumbai: Officials should visit farmers' fields amid drought crisis and assess the damage: Sunetra Pawar

मुंबई : (Mumbai) राज्य में सूखे जैसी स्थिति के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार (Deputy Chief Minister Sunetra Ajit Pawar) ने पार्टी के मंत्रियों, प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और प्रमुख पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की समस्याओं और फसलों को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों को आवश्यक प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्काल प्रयास करने की भी अपील की।

किसानों को अकेला न छोड़ने की अपील

सुनेत्रा पवार ने कहा कि प्राकृतिक संकट के समय किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि किसानों के खेतों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें, नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करें और प्रशासन के माध्यम से आवश्यक सहायता दिलाने के लिए प्रभावी रूप से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़े रहना सभी की जिम्मेदारी है।

लालबाग के राजा से किसानों के लिए प्रार्थना

इसी बीच, बुधवार सुबह सुनेत्रा पवार ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा (famous Lalbaugcha Raja in Mumbai) के परिवार सहित दर्शन किए। राज्य में बनी सूखे जैसी स्थिति की पृष्ठभूमि में उन्होंने भगवान गणेश के चरणों में किसानों के लिए विशेष प्रार्थना की।

उन्होंने कामना की कि राज्य में संतोषजनक वर्षा हो, किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके और उनके खेतों में फिर से हरियाली लौटे। उन्होंने प्रार्थना की कि किसानों को इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति मिले, उनकी मेहनत का अच्छा फल मिले और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आए।

किसानों का भरोसा बनाए रखने पर जोर

सुनेत्रा पवार ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच यह भरोसा कायम करने की अपील की कि कठिन परिस्थितियों में पार्टी और उसके कार्यकर्ता उनके साथ हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने और उन्हें आवश्यक सहायता दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।