
नागोया : (Nagoya) पदक चूकने के बावजूद कोच जसपाल राणा (coach, Jaspal Rana) के बारे में पूछे जाने पर मनु भावुक हो गईं। राणा के कोच रहते मनु ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में दो कांस्य पदक जीते थे। राणा का कुछ महीने पहले दिल की बीमारी से निधन हो गया था। मनु ने कहा, अगर बीता पूरा सफर याद करूं तो आप एक या दो चीजें याद नहीं रखते। वह सदैव आपकी यादों में रहते हैं। जब कोई व्यक्ति आपके जीवन का अहम हिस्सा हो तो आप भुला नहीं सकते। वह हमेशा प्रक्रिया को लेकर बहुत दृढ़ थे कि आप किसी भी दिन, जिंदगी के किसी भी मोड़ पर, जब भी निशानेबाजी करें, तो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें और प्रक्रिया का अनुसरण करें।
