
तिरुवनंतपुरम : (Thiruvananthapuram) केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (Kerala Chief Minister V.D. Satheesan) ने बुधवार को कहा कि शबरीमला तीर्थयात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) (Travancore Devaswom Board) के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने मौजूदा बोर्ड को बदलने की अटकलों को भी खारिज किया।मुख्यमंत्री सतीशन (Chief Minister Satheesan) ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में हुई एक बैठक में शबरीमला तीर्थयात्रा के लिए अलग-अलग विभागों के लिए विशेष लक्ष्य तय किए गए थे। कुछ क्षेत्रों में देरी की बात सामने आने के बाद सरकार ने टीडीबी के साथ बातचीत की थी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार बिना किसी शिकायत के तीर्थयात्रा संपन्न कराना चाहती है।
