बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Vadodara : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिखी रेलवे की विरासत

एकतानगर से वडोदरा तक हेरिटेज स्पेशल ट्रेन से फिल्म जगत के अतिथियों ने किया सफर
वडोदरा : (Vadodara)
केवड़िया में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (72nd National Film Awards ceremony) में शामिल पुरस्कार विजेताओं, फिल्म जगत की हस्तियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए पश्चिम रेलवे (Western Railway) के वडोदरा मंडल ने एकतानगर से वडोदरा तक हेरिटेज स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। ट्रेन का प्रस्थान एकतानगर स्टेशन से रात 9 बजे हुआ।

रेल विरासत से कराया परिचित

इस विशेष यात्रा का उद्देश्य अतिथियों को सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के साथ भारतीय रेलवे की समृद्ध विरासत से परिचित कराना था। हेरिटेज स्पेशल ट्रेन (heritage special train) में भारतीय रेल के पुराने भाप इंजनों की शैली और आधुनिक तकनीक का संयोजन देखने को मिलता है। इलेक्ट्रिक प्रणाली से संचालित होने के बावजूद ट्रेन में भाप और धुएं का विशेष प्रभाव तथा हॉर्न की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को भाप इंजन के दौर का अनुभव मिलता है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन

Vadodara: Railway heritage showcased at the National Film Awards ceremony

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में छह कोच, पैंट्री सुविधा और सेल्फी प्वाइंट उपलब्ध हैं। विशेष रूप से तैयार किए गए कोचों में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यात्रा को आरामदायक बनाया गया है।

अहमदाबाद-एकतानगर के बीच नियमित संचालन

ट्रेन संख्या 09409 अहमदाबाद-एकतानगर स्टीम हेरिटेज स्पेशल (Ahmedabad-Ektanagar Steam Heritage Special) प्रत्येक शनिवार और रविवार को सुबह 6.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर सुबह 9.50 बजे एकतानगर पहुंचती है। वापसी में ट्रेन संख्या 09410 एकतानगर-अहमदाबाद स्टीम हेरिटेज स्पेशल शनिवार और रविवार को रात 8.35 बजे एकतानगर से चलकर अगले दिन रात 12.05 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव वडोदरा स्टेशन पर होता है।

विस्टाडोम कोच की सुविधा

ट्रेन में चार एसी विस्टाडोम प्रकार के कोच हैं। इनमें तीन वातानुकूलित एक्जीक्यूटिव चेयर कार और एक रेस्तरां डाइनिंग कार शामिल है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर दृश्य अनुभव के साथ खानपान की सुविधा भी मिलती है।

2023 में शुरू हुई थी सेवा

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वर्ष 2023 में एकतानगर से स्टीम हेरिटेज स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की थी। इस सेवा का उद्देश्य भारतीय रेलवे की विरासत को प्रदर्शित करने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (National Film Awards ceremony) के अवसर पर इस ट्रेन का संचालन भारतीय सिनेमा से जुड़े अतिथियों को भारतीय रेल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बना। इस विशेष यात्रा के जरिए अतिथियों को सुविधाजनक रेल सफर के साथ हेरिटेज ट्रेन के अनुभव का अवसर मिला।