बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘अल्फा’ विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी

Mumbai: Bobby Deol Breaks Silence on 'Alpha' Controversy

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता बॉबी देओल (Actor Bobby Deol) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ कथित अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच तनाव पैदा हो गया था। अब बॉबी ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा है कि ऐसी खबरों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

एक बातचीत में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने कहा कि जब उनके एक दोस्त ने उन्हें इस अफवाह का स्क्रीनशॉट भेजा तो वह खुद भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी तथ्य के कुछ भी लिख देते हैं। बॉबी ने आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मेहनती और पेशेवर अभिनेत्री बताया। उन्होंने कहा कि आलिया ने फिल्म के एक्शन और फाइट सीक्वेंस के लिए कड़ी तैयारी की थी और सेट पर उनका रवैया हमेशा काम के प्रति समर्पित रहा।

बॉबी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अधिकांश बातें सच नहीं होतीं और वह हर अफवाह का जवाब देकर खुद को साबित करने में विश्वास नहीं रखते। गौरतलब है कि ‘अल्फा’ (Alpha) यशराज फिल्म्स के स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर (Bobby Deol and Anil Kapoor) भी अहम किरदार निभा रहे हैं। दर्शकों के बीच इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है।