बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : इम्तियाज अली के घर जल्द गूंजेगी शहनाई, बेटी इदा ने की सगाई

Mumbai: The sound of wedding bells will soon ring in Imtiaz Ali's home, as his daughter, Ida, gets engaged.

मुंबई : (Mumbai) फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Film director Imtiaz Ali’s daughter, Ida Ali) ने अपने लंबे समय से दोस्त और बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल (Krish Aggarwal) के साथ सगाई कर ली है। निजी समारोह में हुई इस सगाई की एक तस्वीर इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने बेटी और होने वाले दामाद के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों से आशीर्वाद मांगा।

शेयर की गई तस्वीर में इदा और कृष (Ida and Krish) एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर इदा हल्के गुलाबी रंग के गाउन में दिखाई दीं, जबकि कृष काले रंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए इम्तियाज ने लिखा, “आपका आशीर्वाद चाहते हैं।” इससे पहले कृष ने नॉर्वे की बर्फीली पहाड़ियों के बीच घुटने पर बैठकर इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था।

इदा भी पिता की तरह फिल्म निर्माण की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में लघु फिल्म ‘लिफ्ट’ (Lift) का निर्देशन किया था। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष 24 वर्षीय हैं और एक हेज फंड कंपनी में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। इदा और कृष को घूमने-फिरने का शौक है और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सगाई के बाद अब दोनों के परिवारों में शादी को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।